‘Crazxy’ मूवी को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और इसने अब तक कुल ₹5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जिसे गिरीश कोहली ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। ऑडियंस को यह मूवी पसंद आ रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत रहा है। तो चलिए जानते हैं “Crazxy Box Office Collection Day 5″।
‘Tumbbad’ की बेहतरीन सफलता के बाद, इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ‘Crazxy’ मूवी का बजट करीब ₹20 करोड़ है और हिट होने के लिए इसे कम से कम ₹30 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।
Crazxy Box Office Collection
पहले दिन ‘Crazxy’ ने भारत में करीब ₹1 करोड़ का नेट और ₹1.2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो उम्मीद से काफी कम था। दूसरे दिन (शनिवार) अच्छी बढ़त के साथ इसने करीब ₹1.5 करोड़ का नेट और ₹1.8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। तीसरे दिन (रविवार), इसने करीब ₹1.7 करोड़ का नेट और ₹1.9 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। चौथे दिन (सोमवार) भारी गिरावट के साथ इस मूवी ने सिर्फ ₹70 लाख का नेट कलेक्शन किया।
Crazxy Box Office Collection Day 5
पाँचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘Crazxy’ मूवी पाँचवे दिन करीब ₹50 से ₹60 लाख का नेट कलेक्शन करेगी। पाँच दिनों में इस मूवी का भारत में कुल ₹5.5 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹6 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन होने की संभावना है।
Crazxy Total Collection
Day | Collection (Nett) |
---|---|
Day 1 | 1cr |
Day 2 | 1.5cr |
Day 3 | 1.7cr |
Day 4 | 0.7cr* |
Day 5 | 0.6cr* |
Total | 5.5cr* |
*Estimate
Also Read – Chhaava Box Office Collection 2nd Week: 560 करोड़ पार, धुआंधार कमाई जारी!
क्या ‘Crazxy’ मूवी हिट होगी?
जैसा कि इस मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से प्रतीत हो रहा है, कि यह मूवी अपना बजट भी रिकवर नहीं कर पाएगी। ‘Crazxy’ मूवी का बजट लगभग ₹20 करोड़ है, और इसे हिट होने के लिए 30 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। अब तक इसने पाँच दिनों में कुल ₹5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसे हिट होने के लिए अभी भी लगभग ₹25 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। फिलहाल, ऐसा लग रहा है कि मूवी लाइफटाइम में कुल ₹10 से ₹15 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाएगी।