‘Crazxy’ मूवी को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और इसने अब तक भारत में कुल ₹8 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘Crazxy’ मूवी के बजट की आधिकारिक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका बजट करीब ₹20 करोड़ है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम ₹25 से ₹30 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। फिलहाल, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी कम गिरावट के साथ अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब जानते हैं ” Crazxy Box Office Collection Day 7 ” के बारे में।
यह मूवी एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे गिरीश कोहली ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी सराहा जा रहा है।
Crazxy Box Office Collection
Day 1 / 2 / 3 Collection
पहले दिन ‘Crazxy’ मूवी ने करीब ₹1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि उम्मीद से थोड़ा कम था। हालांकि, ‘Tumbbad’ की तुलना में यह पहले दिन का कलेक्शन बेहतर था। दूसरे दिन (शनिवार) मूवी ने अच्छी ग्रोथ के साथ ₹1.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। तीसरे दिन (रविवार) भी थोड़ी बढ़त के साथ ₹1.6 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। इन तीन दिनों में इस मूवी ने भारत में कुल ₹4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
Day 4 / 5 / 6 Collection
सबसे बड़ी बात यह है कि चौथे दिन (सोमवार) इस मूवी ने काफी कम गिरावट के साथ करीब ₹75 लाख का नेट कलेक्शन किया, जो कि काफी अच्छा था। पांचवें दिन भी मूवी ने कम गिरावट के साथ ₹70 लाख का नेट कलेक्शन किया। छठे दिन थोड़ी ग्रोथ के साथ इस मूवी ने करीब ₹75 लाख का नेट कलेक्शन किया। इन 6 दिनों में इस मूवी ने भारत में कुल ₹6.3 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹7.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।
Crazxy Box Office Collection Day 7
सातवें दिन ‘Crazxy’ मूवी करीब ₹60 लाख से अधिक का नेट कलेक्शन करेगी। फिलहाल बॉक्स ऑफिस के पक्के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है। 7 दिनों में यह मूवी भारत में कुल ₹7 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹8.2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।
Crazxy Total Collection
Day | Collection (Nett) |
---|---|
Day 1 | 1cr |
Day 2 | 1.5cr |
Day 3 | 1.7cr |
Day 4 | 0.75cr |
Day 5 | 0.7cr |
Day 6 | 0.75cr* |
Day 7 | 0.6cr* |
Total | 7cr* |
*Estimate
Also Read – Chhaava Total Box Office Collection: सिर्फ 20 दिनों में ₹660 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई!
Crazxy मूवी हिट होगी या फ्लॉप?
अगर यह मूवी इसी तरह कम गिरावट के साथ अगले 10 से 15 दिनों तक कलेक्शन करती रही, तो यह अपने लाइफटाइम कलेक्शन में करीब ₹15 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है। ‘Crazxy’ मूवी के बजट की पक्की जानकारी अभी तक नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका बजट करीब ₹20 करोड़ है। यानी यह मूवी अपने लाइफटाइम कलेक्शन में अपना बजट भी शायद रिकवर नहीं कर पाएगी। इस तरह, ‘Crazxy’ मूवी फ्लॉप हो सकती है।