One Samachar

Chhaava Box Office Collection (Day 23): सिर्फ भारत में ₹500 करोड़ पार! जानें टोटल कमाई

‘छावा’ मूवी को रिलीज़ हुए 23 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट लगभग ₹130 करोड़ है। कलेक्शन की बात करें तो, भारत में इस फिल्म ने 23 दिन में कुल ₹500 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹585 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने इस मूवी ने लगभग ₹680 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और अभी भी यह फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। तो चलिए, जानते हैं Chhaava Box Office Collection (Day 23) की पूरी जानकारी।

Chhaava Box Office Collection Day 14

 

सबसे बड़ी बात यह है कि यह फिल्म बाकी फिल्मों के मुकाबले काफी कम गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

 

Chhaava Box Office Collection

 

1st Week Collection (1-7)

‘छावा’ मूवी ने पहले दिन ₹32 करोड़, दूसरे दिन ₹38 करोड़, तीसरे दिन ₹48 करोड़, चौथे दिन ₹23 करोड़, पांचवे दिन ₹25 करोड़, छठे दिन ₹32 करोड़ और सातवें दिन ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस तरह, ‘छावा’ मूवी ने पहले हफ्ते में भारत में कुल ₹220 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जो 2025 के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई।

 

2nd Week Collection (8-14)

दूसरे हफ्ते में ‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिली। ‘छावा’ मूवी ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन ₹22 करोड़, दूसरे दिन ₹43 करोड़, तीसरे दिन ₹42 करोड़, चौथे दिन ₹19 करोड़, पांचवे दिन ₹18 करोड़, छठे दिन ₹24 करोड़ और सातवें दिन ₹14 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस तरह, ‘छावा’ मूवी ने दूसरे हफ्ते में भारत में कुल ₹180 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

 

3rd Week Collection (14-21)

तीसरे हफ्ते में भी ‘छावा’ मूवी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। तीसरे हफ्ते के पहले दिन ₹13 करोड़, दूसरे दिन ₹21 करोड़, तीसरे दिन ₹25 करोड़, चौथे दिन ₹8 करोड़, पांचवे दिन ₹5.5 करोड़, छठे दिन ₹5.7 करोड़ और सातवें दिन करीब ₹5.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस तरह, इस मूवी ने तीसरे हफ्ते में भारत में कुल ₹84 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

 

‘छावा’ मूवी ने 22वें दिन शानदार ग्रोथ के साथ करीब ₹6.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। तीन हफ्तों के बाद भी यह मूवी इतना अच्छा कलेक्शन कर रही है, जो वाकई में सराहनीय है।

 

Chhaava Total Collection

Day Collection (Nett)
Day 1 32cr
Day 2 38cr
Day 3 48cr
Day 4 23cr
Day 5 25cr
Day 6 32cr
Day 7 21cr
Day 8 21cr
Day 9 43cr
Day 10 42cr
Day 11 19cr
Day 12 18cr
Day 13 24cr
Day 14 14cr
Day 15 13cr
Day 16 21cr
Day 17 25cr
Day 18 8cr
Day 19 5.5cr
Day 20 5.7cr
Day 21 5.5cr
Day 22 6.5cr*
Day 23 7.5cr*
Total 505cr*

*Estimate

 

Chhaava Box Office Collection Day 23

‘छावा’ मूवी ने 23वें दिन, यानी शनिवार को करीब ₹7 से ₹9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि काफी बड़ा कलेक्शन है। साथ ही, इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिसकी वजह से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा हो रहा है। इस मूवी ने अब तक 23 दिनों में भारत में ₹500 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹585 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने करीब ₹680 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

Also Read – Crazxy Box Office Collection Day 7: जानिए 7 दिनों की टोटल कमाई, हिट होगी या फ्लॉप?

 

जिस तरह से यह मूवी कलेक्शन कर रही है, ऐसा लगता है कि कुछ दिनों में ‘छावा’ मूवी वर्ल्डवाइड करीब ₹750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ‘छावा’ मूवी अपने लाइफटाइम कलेक्शन में वर्ल्डवाइड करीब ₹800 करोड़ और भारत में ₹650 करोड़ तक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। यानी, यह मूवी अपने बजट से लगभग 6 गुना ज्यादा कलेक्शन कर सकती है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top