हिमेश रेशमिया की नई फिल्म Badass Ravi Kumar रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म की नकारात्मक समीक्षाओं के कारण यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म को लेकर काफी हाइप थी, जिसके चलते पहले दो दिनों में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बाद, फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। अब आइए जानते हैं Badass Ravi Kumar – Day 7 Box Office Collection के बारे में।
Badass Ravi Kumar – Box Office Collection
Day 1 / 2/ 3 Collection
पहले दिन Badass Ravi Kumar ने लगभग ₹3.5 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन में करीब 30% की गिरावट आई, जिसके कारण फिल्म ने 2 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन और ₹2.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। तीसरे दिन, रविवार होने के बावजूद, फिल्म में और गिरावट देखी गई। तीसरे दिन इस मूवी ने ₹1.5 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।
Day 4 / 5 / 6 Collection
चौथे दिन फिल्म में और गिरावट आई, और इस मूवी ने करीब ₹60 लाख का नेट कलेक्शन और ₹70 लाख के आसपास का ग्रॉस कलेक्शन किया। पांचवे दिन, इस मूवी ने ₹50 लाख से थोड़ा अधिक का नेट कलेक्शन और ₹60 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया। छठे दिन भी इस मूवी ने करीब ₹50 लाख का नेट कलेक्शन और ₹60 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस प्रकार, छह दिनों में इस मूवी ने कुल ₹8 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।
Badass Ravi Kumar – Day 7 Box Office Collection
सातवें दिन, और थोड़ी गिरावट के साथ, यह मूवी करीब ₹40 लाख से ₹50 लाख के बीच नेट कलेक्शन करेगी। इस प्रकार, यह मूवी कुल 7 दिनों में लगभग ₹9 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी होगी। जिस तरह से यह मूवी कलेक्शन कर रही है, मुझे लगता है कि यह अपने लाइफटाइम कलेक्शन में अपने बजट को भी रिकवर नहीं कर पाएगी।
Badass Ravi Kumar – Total Collection
Day | Nett | Gross |
---|---|---|
Day 1 | 3.5cr | 4cr |
Day 2 | 2.1cr | 2.5cr |
Day 3 | 1.5cr | 2cr |
Day 4 | 60 lakh | 65 lakh |
Day 5 | 50 lakh* | 55 lakh* |
Day 6 | 45 lakh* | 50 lakh* |
Day 7 | 40 lakh | 45 lakh* |
Total | 9cr* | 10.5cr* |
*Estimate
Also Read – Sanam Teri Kasam – Day 5 Box Office Collection, टोटल कमाई जानें!
Badass Ravi Kumar मूवी का बजट करीब ₹20 करोड़ है, और हिट होने के लिए इसे लगभग ₹30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना होगा। 7 दिनों में इस मूवी ने कुल ₹9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। जिस प्रकार यह मूवी अभी कलेक्शन कर रही है, मुझे लगता है कि यह अपने लाइफटाइम कलेक्शन में शायद ₹15 करोड़ का नेट कलेक्शन करेगी। इस तरह, यह मूवी इस साल की एक और फ्लॉप साबित हो सकती है।