बिग बॉस के इस हफ्ते के नॉमिनेशन सामने आ चुके हैं। इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया बेहद दिलचस्प रही। Bigg Boss 18: Nomination Task में इस हफ्ते विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चाहत पांडेय, ईशा सिंह, कशिश कपूर, और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड हैं।
Bigg Boss 18: Nomination Task
बिग बॉस ने सभी सदस्यों को दीवार पर दो तस्वीरें लगाने का टास्क दिया। नियम था कि जो तस्वीरें आखिरी तक दीवार पर बनी रहेंगी, उनके सदस्य सुरक्षित रहेंगे। साथ ही, हर सदस्य सिर्फ एक तस्वीर को रिप्लेस कर सकता था।
नॉमिनेशन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार रही:
- चूम दरांग ने रजत दलाल और विवियन डीसेना की तस्वीरें लगाईं।
- चाहत पांडेय ने विवियन की तस्वीर हटाकर करण की तस्वीर लगाई।
- अविनाश मिश्रा ने रजत की तस्वीर हटाकर चाहत की तस्वीर लगाई।
- विवियन डीसेना ने चाहत की तस्वीर हटाकर श्रुतिका अर्जुन की तस्वीर लगाई।
- रजत दलाल ने करण की तस्वीर हटाकर शिल्पा की तस्वीर लगाई।
- ईशा सिंह ने श्रुतिका की तस्वीर हटाकर अविनाश की तस्वीर लगाई।
- कशिश कपूर ने शिल्पा की तस्वीर हटाकर रजत की तस्वीर लगाई।
- श्रुतिका अर्जुन ने रजत की तस्वीर हटाकर करण की तस्वीर बचाई।
- शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश की तस्वीर हटाकर ईशा की तस्वीर लगाई।
- करणवीर मेहरा ने ईशा की तस्वीर हटाकर शिल्पा की तस्वीर बचाई।
कौन हुआ सुरक्षित?
इस प्रक्रिया के बाद, करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की तस्वीरें दीवार पर बनी रहीं। इसके चलते ये दोनों सदस्य इस हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए। Also Read – Baby John: सबसे बड़ी डिजास्टर! जानें 4 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!
Bigg Boss 18: नॉमिनेटेड सदस्य
इस हफ्ते नॉमिनेशन में शामिल सदस्यों में विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चाहत पांडेय, ईशा सिंह, कशिश कपूर, और श्रुतिका अर्जुन का नाम है। इसके अलावा, चूम दरांग भी इस हफ्ते सुरक्षित हैं, क्योंकि उनका टाइम अच्छा था और उन्हें बिग बॉस द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई।
इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया ने सभी सदस्यों को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नॉमिनेटेड सदस्य घर में बने रहने के लिए क्या रणनीतियां अपनाते हैं।