One Samachar

Chhaava Box Office Collection Day 14: 550 करोड़ का तूफान, धुआंधार कमाई जारी!

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं, और इसने मात्र 14 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘छावा’ का बजट लगभग ₹130 करोड़ है, और इसने केवल तीन दिनों में अपने बजट से अधिक नेट कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने 14 दिनों में अपने बजट से करीब 4 गुना अधिक कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह अब एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। आइए अब जानते हैं Chhaava Box Office Collection Day 14 के बारे में।

 

Chhaava Box Office Collection Day 14

 

Chhaava Box Office Collection

 

Week 1 Collection (Day 1-7)

‘छावा’ फिल्म ने भारत में पहले दिन 32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन 38 करोड़ और तीसरे दिन (रविवार) 48 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस प्रकार, फिल्म ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड अपने बजट से भी अधिक कलेक्शन कर लिया। चौथे दिन करीब ₹23 करोड़, पांचवे दिन ₹25 करोड़, छठे दिन ₹32 करोड़ और सातवें दिन करीब ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। इस तरह, इस फिल्म ने सात दिनों में भारत में करीब 220 करोड़ का नेट कलेक्शन और 250 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया।

 

Week 2 Collection (Day 8-13)

दूसरे सप्ताह में ‘छावा’ फिल्म ने बहुत कम गिरावट के साथ बेहतरीन कलेक्शन किया। आठवें दिन करीब 22 करोड़, नौवें दिन 43 करोड़ और दसवें दिन (रविवार) करीब 42 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। ग्यारहवें दिन 19 करोड़, बारहवें दिन 18 करोड़ और तेरहवें दिन (हॉलीडे) करीब 24 करोड़ का कलेक्शन हुआ। ‘छावा’ फिल्म ने भारत में 13 दिनों में करीब ₹390 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹460 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड, इसने करीब ₹530 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया।

 

Chhaava Box Office Collection Day 14

जिस तरह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ रहे हैं, ‘छावा’ फिल्म ने 14वें दिन करीब 15 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अनुमान (एस्टीमेट) लगाया जा रहा है। इस तरह, ‘छावा’ फिल्म 14 दिनों में भारत में करीब ₹405 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹475 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी। वर्ल्डवाइड, यह फिल्म करीब ₹550 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी।

 

Chhaava Total Collection

Day Collection (Nett)
Day 1 32cr
Day 2 38cr
Day 3 48cr
Day 4 23cr
Day 5 25cr
Day 6 32cr
Day 7 21cr
Day 8 21cr
Day 9 43cr
Day 10 42cr
Day 11 19cr
Day 12 18cr
Day 13 24cr*
Day 14 16cr*
Total 390cr*

*Estimate

 

Also Read – Chhaava Box Office Collection Day 9: सिर्फ 8 दिनों में ₹300 करोड़ का धमाका!

 

जिस रफ्तार से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है, ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म कुछ ही दिनों में ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और अपने लाइफटाइम कलेक्शन में करीब ₹800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी। ‘छावा’ फिल्म 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top