छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘छावा’ मूवी को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं, और इस मूवी ने सिर्फ 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘छावा’ फिल्म धमाल मचा रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने ‘छावा’ में बेहतरीन अभिनय किया है, और उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म में जान डाल दी है। तो चलिए अब जानते हैं Chhaava Box Office Collection Day 9 ।
‘छावा’ फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म ने मात्र तीन दिनों में अपने बजट से भी अधिक नेट कलेक्शन कर लिया है। और सिर्फ आठ दिनों में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आठ दिनों में ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
Chhaava – Box Office Collection
Day 1 / 2 / 3 /4 Collection
पहले दिन ‘छावा’ मूवी ने भारत में ₹32 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। दूसरे दिन, थोड़ी और बढ़ोतरी के साथ, इस फिल्म ने लगभग ₹38 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। तीसरे दिन, रविवार की छुट्टी के कारण फिल्म को बेहतरीन ग्रोथ देखने को मिली, और इसने ₹48 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। चौथे दिन, सोमवार होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई, और इसने लगभग ₹23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
Day 5 / 6 / 7 / 8 Collection
पांचवें दिन, अच्छी ग्रोथ के साथ, ‘छावा’ मूवी ने ₹25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। छठे दिन, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहतरीन रहा। इस दिन, इस मूवी ने ₹32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। सातवें और आठवें दिन, मूवी ने करीब ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस प्रकार, ‘छावा’ मूवी ने केवल 8 दिनों में भारत में करीब ₹240 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। और वर्ल्डवाइड ₹330 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
Chhaava Box Office Collection Day 9
नौवे दिन (शनिवार) ‘छावा’ मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। नौवे दिन, यह मूवी करीब 42 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पक्की जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है, लेकिन अनुमान है कि यह फिल्म 34 करोड़ के आसपास का नेट कलेक्शन करेगी।
Chhaava Total Collection
Day | Collection (Nett) |
---|---|
Day 1 | 32cr |
Day 2 | 38cr |
Day 3 | 48cr |
Day 4 | 23cr |
Day 5 | 25cr |
Day 6 | 32cr |
Day 7 | 21cr |
Day 8 | 21cr* |
Day 9 | 42cr* |
Total | 280cr* |
*Estimate
Also Read – Chhaava Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन ताबड़तोड़ कमाई! टोटल कलेक्शन जानें!
‘छावा’ मूवी ने भारत में केवल 8 दिनों में ₹240 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹285 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड, इस मूवी ने करीब ₹330 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस प्रकार, यह मूवी सिर्फ 8 दिनों में ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। जिस तरह से यह मूवी अभी भी कलेक्शन कर रही है, यह फिल्म आराम से ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।