One Samachar

Chhaava Box Office Collection: 200 करोड़ पार! 2025 की सबसे बड़ी हिट?

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ 24 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। ऑडियंस भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रही है। ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना मुग़ल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में दिख रहे हैं। विक्की कौशल ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है, और उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म में जान डाल दी है। अब चलिए जानते हैं Chhaava – Box Office Collection के बारे में।

 

Chhaava Box Office Collection

 

छावा’ फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में अपने बजट से भी ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा, यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है।

 

Chhaava – Box Office Collection

 

Chhaava – Day 1 Box Office Collection

‘छावा’ फिल्म ने पहले दिन भारत में ₹33 करोड़ का नेट और ₹38 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इस फिल्म ने जिस कलेक्शन की उम्मीद थी, उससे कहीं ज्यादा कलेक्शन किया। इसके साथ ही, ‘छावा’ विक्की कौशल की पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह 2025 की पहली फिल्म है, जिसने पहले दिन इतना बेहतरीन कलेक्शन किया है।

 

Day 2 Collection

दूसरे दिन अच्छी ग्रोथ के साथ इस फिल्म ने भारत में करीब ₹38 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹44 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। केवल दो दिनों में इस फिल्म ने करीब ₹72 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹82 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। इस फिल्म से जो उम्मीदें जताई जा रही थीं, उसे देखते हुए यह फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है।

 

Chhaava – Day 3 Collection

तीसरे दिन ‘छावा’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए। तीसरे दिन, रविवार होने के कारण, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शानदार ग्रोथ देखने को मिली। इस फिल्म ने तीसरे दिन करीब ₹48 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹55 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। तीन दिनों में इस फिल्म ने कुल ₹120 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

 

Chhaava – Day 4 Box Office Collection

चौथे दिन, सोमवार होने के कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में करीब 40% की गिरावट देखने को मिली। ‘छावा’ फिल्म ने चौथे दिन करीब ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। सोमवार के दिन आमतौर पर अधिकांश फिल्मों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इस तरह की गिरावट देखने को मिलती है।

 

Chhaava Total Collection

Day Collection (Nett)
Day 1 33cr
Day 2 38cr
Day 3 49cr
Day 4 21c*
Total 140cr*

*Estimate

 

Also Read – Badass Ravi Kumar – Day 7 Box Office Collection: Day 7 की कमाई चौंका देगी!

 

चार दिनों में इस फिल्म ने कुल करीब ₹139 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹165 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड, इस फिल्म ने करीब ₹185 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह, इस फिल्म ने चार दिनों में अपने बजट से भी ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा, यह फिल्म अभी भी शानदार कलेक्शन कर रही है। यदि यह फिल्म इसी तरह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती रही, तो यह 2025 की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित होगी, और केवल पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top