‘छावा’ मूवी को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और इस दौरान इस फिल्म ने भारत में कुल 570 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड लगभग 660 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। तीन हफ्तों के बाद भी यह फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। ‘छावा’ मूवी का बजट करीब 130 करोड़ रुपये है, और इसने अपने बजट से लगभग 5 गुना ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म से जितनी उम्मीद की जा रही थी, उसने उससे कहीं ज्यादा कलेक्शन किया है। तो आइए अब जानते हैं Chhaava Total Box Office Collection के बारे में।
Chhaava Box Office Collection
1st Week Collection
‘छावा’ मूवी ने पहले दिन ₹32 करोड़, दूसरे दिन ₹38 करोड़, तीसरे दिन ₹48 करोड़, चौथे दिन ₹23 करोड़, पांचवें दिन ₹25 करोड़, छठे दिन ₹32 करोड़ और सातवें दिन ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस तरह, ‘छावा’ मूवी ने पहले हफ्ते में भारत में करीब ₹220 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जो 2025 की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई।
2nd Week Collection
दूसरे हफ्ते में ‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी मामूली गिरावट देखने को मिली। ‘छावा’ मूवी ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन ₹22 करोड़, दूसरे दिन ₹43 करोड़, तीसरे दिन ₹42 करोड़, चौथे दिन ₹19 करोड़, पांचवें दिन ₹18 करोड़, छठे दिन ₹24 करोड़ और सातवें दिन ₹14 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस तरह, ‘छावा’ मूवी ने दूसरे हफ्ते में भारत में कुल ₹180 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
3rd Week Collection
तीसरे हफ्ते में भी ‘छावा’ मूवी बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। तीसरे हफ्ते के पहले दिन ₹13 करोड़, दूसरे दिन ₹21 करोड़, तीसरे दिन ₹25 करोड़, चौथे दिन ₹8 करोड़, पांचवे दिन ₹5.5 करोड़, और छठे दिन ₹5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। तीन हफ्तों के सातवें दिन यह मूवी करीब ₹4 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है। इस तरह, ‘छावा’ मूवी ने तीसरे हफ्ते में कुल ₹82 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
Chhaava Total Box Office Collection
Day | Collection (Nett) |
---|---|
Day 1 | 32cr |
Day 2 | 38cr |
Day 3 | 48cr |
Day 4 | 23cr |
Day 5 | 25cr |
Day 6 | 32cr |
Day 7 | 21cr |
Day 8 | 21cr |
Day 9 | 43cr |
Day 10 | 42cr |
Day 11 | 19cr |
Day 12 | 18cr |
Day 13 | 24cr |
Day 14 | 14cr |
Day 15 | 13cr |
Day 16 | 21cr |
Day 17 | 25cr |
Day 18 | 8cr |
Day 19 | 5.5cr |
Day 20 | 5cr* |
Day 21 | 4cr* |
Total | 480cr* |
*Estimate
Also Read – Crazxy Box Office Collection Day 5: फिल्म हिट या फ्लॉप? जानिए अब तक के आंकड़े!
तीन हफ्तों में ‘छावा’ मूवी ने भारत में कुल ₹480 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹570 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड, ‘छावा’ मूवी ने कुल ₹660 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से यह मूवी कलेक्शन कर रही है, ऐसा लग रहा है कि यह कुछ ही दिनों में ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।