‘Crazxy’ मूवी को रिलीज़ हुए 10 दिन हो चुके हैं, और यह मूवी अब तक काफी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है। इस मूवी ने 10 दिनों में भारत में 11 करोड़ का नेट कलेक्शन और 12.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। अभी भी यह मूवी बहुत कम गिरावट के साथ अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी रखे हुए है। इसके साथ ही इस मूवी में कुछ नए हिस्से जोड़े गए हैं, जिसकी वजह से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बढ़ोतरी हुई है। तो चलिए, अब जानते हैं Box Office Collection Day 10 की पूरी जानकारी।
Crazxy Box Office Collection
Day 1 / 2 / 3 Collection
पहले दिन ‘Crazxy’ मूवी ने करीब ₹1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो ‘Tumbbad’ के पहले दिन के कलेक्शन से बेहतर था। दूसरे दिन (शनिवार) मूवी ने अच्छी ग्रोथ के साथ ₹1.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। तीसरे दिन (रविवार) भी थोड़ी बढ़त के साथ ₹1.6 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ।
Day 4 / 5 / 6 Collection
चौथे दिन यानी सोमवार को 50% की गिरावट के साथ मूवी ने ₹75 लाख का नेट कलेक्शन किया। पांचवें दिन गिरावट बहुत कम रही, और मूवी ने ₹70 लाख का नेट कलेक्शन किया। छठे दिन थोड़ी ग्रोथ के साथ मूवी ने ₹75 लाख से अधिक का नेट कलेक्शन किया। 6 दिनों में इस मूवी ने कुल ₹6 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया।
Day 7 / 8 / 9 Collection
सातवें दिन थोड़ी और गिरावट के साथ इस मूवी ने ₹65 लाख का नेट कलेक्शन किया। आठवें दिन में थोड़ा सुधार देखने को मिला, और मूवी ने करीब ₹90 लाख का नेट कलेक्शन किया। सबसे बड़ी बात यह है कि ‘Crazxy’ मूवी ने दूसरे शनिवार यानी नौवे दिन ₹1.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो पहले शनिवार के बराबर था।
Crazxy Box Office Collection Day 10
दसवे दिन (रविवार) ‘Crazxy’ मूवी करीब ₹1.5 करोड़ तक का नेट कलेक्शन कर सकती है, जो पहले रविवार के कलेक्शन के बराबर होगा। सबसे खास बात यह है कि मूवी दूसरे रविवार को भी पहले रविवार के बराबर कलेक्शन कर रही है, जो काफी अच्छी बात है। ‘Crazxy’ मूवी ने 10 दिनों में भारत में कुल ₹11 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹12.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
Crazxy Total Collection
Day | Collection (Nett) |
---|---|
Day 1 | 1cr |
Day 2 | 1.5cr |
Day 3 | 1.7cr |
Day 4 | 0.75cr |
Day 5 | 0.7cr |
Day 6 | 0.75cr |
Day 7 | 0.65cr |
Day 8 | 0.9cr |
Day 9 | 1.5cr* |
Day 10 | 1.5cr* |
Total | 11cr* |
*Estimate
Also Read – Chhaava Box Office Collection (Day 23): सिर्फ भारत में ₹500 करोड़ पार! जानें टोटल कमाई
जिस तरह से मूवी अच्छे कलेक्शन के साथ चल रही है, ऐसा लग रहा है कि यह मूवी दो हफ्तों में करीब ₹15 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लेगी। यानी यह मूवी अपने लाइफटाइम में करीब ₹17 से ₹20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है। ‘Crazxy’ मूवी के बजट की पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका बजट करीब ₹20 करोड़ है। इसका मतलब यह है कि यह मूवी अपना बजट रिकवर कर लेगी।