One Samachar

Sky Force Box Office Collection: जानें पहले तीन दिनों की कमाई का पूरा आंकड़ा!

अक्षय कुमार की नई फिल्म Sky Force बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में धूम मचा रही है। यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी और अब इसे रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के पहले सबसे घातक हवाई हमले पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। Sky Force का बजट करीब 160 करोड़ रुपये है। Sky Force Box Office Collection के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Sky Force Box Office Collection

 

Sky Force Box Office Collection

 

Day 1 Collection

पहले दिन इस फिल्म ने भारत में लगभग 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस फिल्म से जितनी उम्मीद थी, उससे कहीं ज्यादा पहले दिन कलेक्शन हुआ। यह फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी Day 1 कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

 

Day 2 Collection

पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। दूसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 25 करोड़ का नेट कलेक्शन और 28 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया। शनिवार होने के कारण इस फिल्म को अधिक दर्शकों का समर्थन मिला, जिससे कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। इस फिल्म ने दो दिनों में करीब 40 करोड़ का नेट कलेक्शन और 45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Sky Force Day 3 Collection

तीसरे दिन हॉलीडे होने के कारण फिल्म को सबसे बड़ी ग्रोथ देखने को मिली। पहले और दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन काफी बड़ा कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 30 करोड़ का नेट कलेक्शन और 35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। ‘Sky Force’ फिल्म ने कुल तीन दिनों में करीब 70 करोड़ का नेट कलेक्शन और 80 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Also Read – Realme 14 Pro+ का इंतजार खत्म! जानिए प्राइस और शानदार फीचर्स की पूरी जानकारी!

 

Sky Force Total Collection

Day Nett Gross
Day 1 15cr 17cr
Day 2 25cr 28cr
Day 3 30cr* 35cr*
Total 70cr* 80*

*Estimate

 

अगर यह फिल्म इसी तरह बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करती रही, तो इसे हिट होने से कोई नहीं रोक पाएगा। अगर सिर्फ एक हफ्ते तक फिल्म इसी तरह कलेक्शन करती रही, तो यह करीब 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top