One Samachar

Sky Force – Day 5 Collection: 100 करोड़ का धमाका! हिट या फ्लॉप?

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘Sky Force’ को रिलीज़ हुए पांच दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के पहले सबसे घातक हवाई हमले पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान, निमरत कौर और वीर पहाड़िया जैसे सितारे हैं। पहले तीन दिनों में इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। फिल्म का बजट करीब ₹160 करोड़ है, और Sky Force – Day 5 Collection में वर्ल्डवाइड कुल ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, इस फिल्म को हिट होने के लिए अब भी ₹80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा।

Sky Force Box Office Collection

 

Sky Force – Box Office Collection

 

Day 1/2/3/4 Collection

पहले दिन ‘Sky Force’ फिल्म ने भारत में ₹15 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹17 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने करीब ₹25 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹28 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म में सबसे बड़ी ग्रोथ देखने को मिली, जब इसने ₹31 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹37 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म में गिरावट देखने को मिली, और इसने ₹7 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन था।

 

इस तरह, चार दिनों में भारत में इस फिल्म ने कुल ₹80 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड चार दिनों में फिल्म ने करीब ₹95 करोड़ का कलेक्शन किया। Also Read – Sky Force – Day 4 Collection: सबसे बड़ी गिरावट, क्या बॉक्स ऑफिस पर बनेगी हिट?

 

Sky Force – Day 5 Collection

सबसे अच्छी बात यह है कि चौथे दिन जितनी गिरावट देखने को मिली, उतनी पांचवे दिन नहीं दिखी। ‘Sky Force’ फिल्म ने पांचवे दिन करीब ₹6.5 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹7 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह, इस फिल्म ने पांच दिनों में भारत में कुल ₹86 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹101 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड, इस फिल्म ने पांच दिनों में ₹110 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Sky Force Total Collection

Day Nett Gross
Day 1 15cr 17cr
Day 2 25cr 28cr
Day 3 31cr 37cr
Day 4 7.5cr 8cr*
Day 5 6.5cr* 7cr*
Total 86cr* 101cr*

 

जिस तरह यह मूवी अभी कलेक्शन कर रही है, अगर यह सटीकता के साथ आगे भी कलेक्शन करती रही, तो यह फिल्म हिट हो सकती है। सात दिनों में यह फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 120 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी। फिलहाल, यह फिल्म डेली ₹6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है। अगर इस कलेक्शन में ज्यादा गिरावट नहीं आई, तो यह फिल्म हिट हो सकती है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top