One Samachar

Deva Box Office Collection: पहले 5 दिनों में कितने करोड़ का धमाका?

शाहिद कपूर की नई मूवी ‘Deva’ भारत में 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को रिलीज़ हुए अब 5 दिन से ज़्यादा हो चुके हैं। फिल्म में मुख्य किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है, जबकि पूजा हेगड़े, प्रवेश राणा और पावेल गुलाटी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ का हिंदी रीमेक है। Deva फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक है, और इसे हिट होने के लिए 70 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना होगा। तो चलिए, अब जानते हैं Deva Box Office Collection के बारे में।

Deva Box Office Collection

 

Deva Box Office Collection

 

Day 1 / 2 – Box Office Collection

Deva मूवी ने पहले दिन भारत में करीब ₹5.5 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹6 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। पहले दिन जितनी उम्मीद थी, इस फिल्म ने उससे कम कलेक्शन किया। शनिवार होने के कारण दूसरे दिन फिल्म में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली, और इसने करीब ₹6.5 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन और ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Day 3 / 4 Collection

रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ग्रोथ दिखाई। तीसरे दिन फिल्म ने ₹7 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन और ₹8 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन था। हालांकि, चौथे दिन (सोमवार), जो नॉन-हॉलीडे था, फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई। चौथे दिन इस फिल्म ने करीब ₹2.5 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Deva – Day 5 Collection

पांचवे दिन ‘Deva’ मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी और गिरावट देखने को मिली। इस दिन फिल्म ने करीब ₹2 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹2.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस प्रकार, 5 दिनों में फिल्म ने कुल ₹24 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹29 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म के बजट के हिसाब से, यह कलेक्शन काफी कम है। फिल्म को हिट होने के लिए अभी भी बहुत अधिक कलेक्शन करना होगा।

 

Also Read – Sky Force Day 7 Collection: जानें 7 दिनों का टोटल कलेक्शन, हिट या फ्लॉप?

 

Deva मूवी को हिट होने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा। जिस तरह से यह फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है, मुझे नहीं लगता कि यह अगले 10-15 दिनों में 50 करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी। हालांकि, फिल्म के पास अभी भी एक मौका है कि वह शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन करके हिट हो सकती है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top