One Samachar

Deva – Day 8 Box Office Collection: 8 दिनों की कमाई कितनी? हिट या फ्लॉप?

शाहिद कपूर की नई फिल्म Deva 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी और इसे रिलीज़ हुए अब 8 दिन हो चुके हैं। आठवें दिन Deva ने लगभग ₹50 लाख का नेट कलेक्शन किया। अब तक, इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹28 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹34 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। Deva का बजट करीब ₹50 करोड़ है, और हिट होने के लिए इसे अभी भी ₹40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा। आइए जानते हैं Deva – Day 8 Box Office Collection की पूरी जानकारी।

Deva Box Office Collection

 

Deva – Box Office Collection

 

Day 1/2/3 Collection

पहले दिन Deva ने लगभग ₹5 करोड़ का नेट और ₹6 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो उम्मीदों के मुकाबले काफी कम था। दूसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की और ₹6.5 करोड़ का नेट व ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। तीसरे दिन, रविवार होने के कारण, फिल्म की कमाई में और इजाफा हुआ और इसने करीब ₹7 करोड़ का नेट और ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Day 4/5/6/7 Collection

चौथे दिन Deva के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दिन फिल्म ने लगभग ₹2.5 करोड़ का नेट और ₹3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। पाँचवें दिन इसकी कमाई और घटी, जिसमें ₹2 करोड़ का नेट और ₹2.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ। छठे दिन फिल्म ने मामूली बढ़त के साथ ₹2.4 करोड़ का नेट और ₹3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, लेकिन सातवें दिन कमाई फिर गिर गई, और इसने सिर्फ ₹1.5 करोड़ का नेट और ₹2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Deva – Day 8 Box Office Collection

आठवें दिन Deva मूवी ने करीब ₹50 लाख से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। टोटल इस फिल्म ने 8 दिनों में करीब 28 करोड़ का नेट कलेक्शन और 34 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। अभी भी इस फ्रेंड के पास से शनिवार और रविवार है यह दो दिनों में यह फिल्म करीब में 5 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लेगी। जिस तरह यह मूवी बॉक्स ऑफिस में कलेक्शन कर रही है ऐसा लग रहा है कि यह मूवी अपना बजट भी रिकवर नहीं कर पाएगी।

 

Also Read – Sky Force Day 7 Collection: जानें 7 दिनों का टोटल कलेक्शन, हिट या फ्लॉप?

 

Deva – हिट या फ्लॉप?

यह फिल्म अपने लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग ₹35 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है, जबकि Deva का बजट करीब ₹50 करोड़ है। ऐसे में यह फिल्म अपने लाइफटाइम कलेक्शन से अपना बजट भी रिकवर नहीं कर पाएगी। इसी के साथ, Deva इस साल की एक और फ्लॉप फिल्म साबित हो सकती है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top