छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं, और इसने इन दो हफ्तों में भारत में ₹400 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। ‘छावा’ का बजट लगभग ₹130 करोड़ है, और इसने केवल तीन दिनों में अपने बजट से अधिक नेट कलेक्शन कर लिया। इस फिल्म ने दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड ₹550 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह, यह फिल्म 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। तो चलिए अब जानते हैं Chhaava Box Office Collection 2nd Week के आंकड़े।
Chhaava Box Office Collection
1st Week Collection
फिल्म ‘छावा’ ने भारत में पहले दिन ₹32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन ₹38 करोड़ और तीसरे दिन (रविवार) ₹48 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। चौथे दिन लगभग ₹23 करोड़, पांचवे दिन ₹25 करोड़, छठे दिन ₹32 करोड़ और सातवें दिन लगभग ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। इस प्रकार, इस फिल्म ने सात दिनों में भारत में कुल ₹220 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹250 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।
Chhaava Box Office Collection 2nd Week
दूसरे सप्ताह में ‘छावा’ फिल्म ने बहुत कम गिरावट के साथ बेहतरीन कलेक्शन किया। आठवें दिन लगभग ₹22 करोड़, नौवें दिन ₹43 करोड़ और दसवें दिन (रविवार) लगभग ₹42 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ। ग्यारहवें दिन ₹19 करोड़, बारहवें दिन ₹18 करोड़ और तेरहवें दिन (हॉलीडे) लगभग ₹24 करोड़ का कलेक्शन हुआ। चौदहवें दिन करीब ₹14 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ और पंद्रहवें दिन ₹12 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ‘छावा’ ने भारत में 15 दिनों में लगभग ₹400 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन और ₹475 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड, 15 दिनों में इसने करीब ₹560 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया।
Chhaava Total Collection
Day | Collection (Nett) |
---|---|
Day 1 | 32cr |
Day 2 | 38cr |
Day 3 | 48cr |
Day 4 | 23cr |
Day 5 | 25cr |
Day 6 | 32cr |
Day 7 | 21cr |
Day 8 | 21cr |
Day 9 | 43cr |
Day 10 | 42cr |
Day 11 | 19cr |
Day 12 | 18cr |
Day 13 | 24cr |
Day 14 | 14cr |
Day 15 | 13cr* |
Total | 405cr* |
*Estimate
Also Read – Chhaava Box Office Collection Day 9: सिर्फ 8 दिनों में ₹300 करोड़ का धमाका!
‘छावा’ दो हफ्तों के बाद भी रोज़ाना ₹10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर रही है, जो इस फिल्म के लिए एक बहुत अच्छा संकेत है। दो हफ्तों में इस फिल्म ने भारत में ₹400 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड करीब ₹560 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म अभी भी बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। कुछ ही दिनों में यह फिल्म भारत में ₹500 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ऐसा लग रहा है कि ‘छावा’ अपने लाइफटाइम कलेक्शन में लगभग ₹750 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करेगी।