One Samachar

Sanam Teri Kasam – Box Office Collection, 9 साल बाद सुपरहिट!

Sanam Teri Kasam मूवी 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी। अब इस मूवी को रिलीज़ हुए 9 साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस मूवी का बजट लगभग 18 करोड़ था, और जब इसे रिलीज़ किया गया, तो इसने महज 9 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके कारण इसे फ्लॉप माना गया। लेकिन समय के साथ इस मूवी ने एक अलग फैन बेस बना लिया। इस फैन बेस की वजह से इसे फिर से रिलीज़ किया गया। तो चलिए जानते हैं, Sanam Teri Kasam – Box Office Collection के बारे में।

Sanam Teri Kasam - Box Office Collection

 

री-रिलीज़ के बाद इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। जितना कलेक्शन इसने अपनी पूरी लाइफटाइम में किया था, उतना ही कलेक्शन उसने सिर्फ दो दिनों में री-रिलीज़ के बाद कर लिया।

 

Sanam Teri Kasam – Box Office Collection

 

Day 1 Collection

Sanam Teri Kasam मूवी को 7 फरवरी 2025 को फिर से रिलीज़ किया गया। इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में री-रिलीज़ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहले दिन इस मूवी ने लगभग ₹4.25 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। री-रिलीज़ मूवी के लिए पहले दिन का इतना शानदार कलेक्शन वाकई में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

Day 2 Collection

दूसरे दिन थोड़ी बढ़ोतरी के साथ इस मूवी ने करीब ₹5.50 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹6 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। दो दिनों में ही इस फिल्म ने करीब ₹9.5 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन और ₹11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। इस तरह, इस मूवी ने सिर्फ दो दिनों में अपना लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया।

 

Day 3 Collection

तीसरे दिन रविवार होने के कारण इस मूवी ने काफी अच्छी ग्रोथ के साथ ₹6 करोड़ का नेट कलेक्शन और करीब ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। तीन दिनों में इस मूवी ने कुल ₹15 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹18 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। री-रिलीज़ मूवी होने के बावजूद इतना शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल करना वाकई में बहुत बेहतरीन बात है।

 

Also Read – Badass Ravi Kumar – Box Office Collection: 3 दिनों में जबरदस्त कमाई!

 

Sanam Teri Kasam – Total Collection

Day Nett Gross
Day 1 4.25cr 5cr
Day 2 5.5cr 6cr
Day 3 6cr* 8cr*
Total 15cr* 18cr*

*Estimate

 

Sanam Teri Kasam मूवी, री-रिलीज़ होने के बावजूद, नई फिल्मों के कलेक्शन से भी ज्यादा कलेक्शन कर रही है। इस मूवी का बजट करीब ₹18 करोड़ था। री-रिलीज़ के बाद यह फिल्म लाइफटाइम में करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन करेगी। इस तरह, 9 साल बाद यह मूवी सुपरहिट साबित होगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top