One Samachar

Sanam Teri Kasam – Day 5 Box Office Collection, टोटल कमाई जानें!

Sanam Teri Kasam मूवी 5 फरवरी 2016 को रिलीज़ हुई थी। अब इस फिल्म को रिलीज़ हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। रिलीज़ के समय इसे ज्यादा पसंद नहीं किया गया था, लेकिन समय के साथ यह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई। इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे 7 फरवरी 2025 को फिर से रिलीज़ किया गया था। री-रिलीज़ के बाद इस फिल्म ने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। तो चलिए जानते हैं Sanam Teri Kasam – Day 5 Box Office Collection ।

Sanam Teri Kasam - Day 5 Box Office Collection

 

इस मूवी का बजट करीब 18 करोड़ था, लेकिन 2016 में रिलीज़ के दौरान इसने महज 9 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके कारण इसे फ्लॉप माना गया। हालांकि, री-रिलीज़ के बाद इस फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में ही अपने लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। री-रिलीज़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

 

Sanam Teri Kasam – Box Office Collection

 

Day 1 & 2 Collection

Sanam Teri Kasam मूवी ने पहले दिन लगभग ₹4.25 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। दूसरे दिन थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, और फिल्म ने करीब ₹5.50 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹6 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। दो दिनों में ही इस फिल्म ने करीब ₹9.5 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। इस तरह से, इस मूवी ने सिर्फ दो दिनों में अपने पिछले लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

 

Day 3 & 4 Collection

तीसरे दिन, रविवार होने के कारण इस मूवी ने काफी बढ़त के साथ ₹6 करोड़ का नेट कलेक्शन और करीब ₹8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। चौथे दिन, सोमवार होने के कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दिन फिल्म ने करीब ₹3 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। चार दिनों में इस मूवी ने कुल ₹18 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹22 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।

 

Also Read – Sanam Teri Kasam – Box Office Collection, 9 साल बाद सुपरहिट!

 

Sanam Teri Kasam – Day 5 Box Office Collection

पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में किसी तरह की गिरावट नहीं दिखी, जो फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत है। पांचवें दिन इस मूवी ने करीब ₹3 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। 5 दिनों में इस मूवी ने कुल ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। इस तरह, यह फिल्म री-रिलीज़ फिल्मों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

 

Sanam Teri Kasam – Total Collection

Day Nett Gross
Day 1 4.25cr 5cr
Day 2 5.5cr 6cr
Day 3 6cr 8cr
Day 4 3.2cr 4cr*
Day 5 3cr* 4cr*
Total 21cr* 25cr*

*Estimate

 

 

इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। अगर यह फिल्म इसी तरह कलेक्शन करती रही, तो यह आसानी से बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। दरअसल, इस फिल्म का बजट लगभग 18 करोड़ था और पहले ही 9 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। अब तक यह फिल्म करीब 25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस तरह, यह फिल्म 9 साल बाद सुपरहिट साबित हो गई है।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top