विक्की कौशल की नई फिल्म ‘छावा’ को रिलीज़ हुए पांच दिन हो चुके हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महाराष्ट्र से आ रहा है, जो कि 60% से भी अधिक है। ‘छावा’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। खासकर महाराष्ट्र में, इस फिल्म ने एक दिन में ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जानते हैं Chhaava Box Office Collection Day 5 के बारे में।
विक्की कौशल ने ‘छावा’ में बेहतरीन अभिनय किया है, और उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म में जान डाल दी है। इस फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म ने मात्र तीन दिनों में अपने बजट से भी ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा, फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
Chhaava – Box Office Collection
पहले दिन ‘छावा’ मूवी ने भारत में ₹32 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इस मूवी की जो हाइप थी, उसके हिसाब से यह कलेक्शन काफी बेहतरीन था। दूसरे दिन, थोड़ी और ग्रोथ के साथ इस मूवी ने लगभग ₹38 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। तीसरे दिन, रविवार की छुट्टी के कारण फिल्म को सबसे अच्छी ग्रोथ देखने को मिली, और इसने तीसरे दिन ₹48 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। चौथे दिन, सोमवार होने के कारण फिल्म में गिरावट आई, और इसने लगभग ₹23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन था।
चार दिनों में इस फिल्म ने भारत में कुल ₹139 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹165 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड, इस फिल्म ने करीब ₹185 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह, फिल्म ने चार दिनों में अपने बजट से भी ज्यादा कलेक्शन कर लिया है।
Chhaava Box Office Collection Day 5
पांचवे दिन फिल्म में कोई गिरावट नहीं आई, बल्कि ग्रोथ देखने को मिली, जो फिल्म के लिए अच्छी खबर है। इस दिन ‘छावा’ मूवी ने लगभग ₹25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस तरह, पांच दिनों में इस मूवी ने भारत में कुल ₹163 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन और ₹196 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड, ‘छावा’ ने पांच दिनों में ₹228 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
Chhaava Total Collection
Day | Collection (Nett) |
---|---|
Day 1 | 32cr |
Day 2 | 38cr |
Day 3 | 48cr |
Day 4 | 23cr |
Day 5 | 24.5cr* |
Total | 163cr* |
*Estimate
Also Read – Sanam Teri Kasam – Day 5 Box Office Collection, टोटल कमाई जानें
जिस तरह से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, लगता है कि यह जल्दी ही ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर फिल्म का कलेक्शन इसी तरह बढ़ता रहा और ज्यादा गिरावट नहीं आई, तो यह ₹500 करोड़ का आंकड़ा भी आराम से पार कर सकती है।